{"_id":"68c9b129fc553a31a700d078","slug":"conversion-game-going-on-under-the-guise-of-mall-network-spreads-to-foreign-countries-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163377-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मॉल की आड़ में धर्मांतरण का खेल, विदेश तक फैला है नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मॉल की आड़ में धर्मांतरण का खेल, विदेश तक फैला है नेटवर्क
Wed, 17 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण मामले में आरोपी उस्मान गनी का घर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छोटी मकान में सामान्य जिंदगी जीने वाला धर्मांतरण की कोशिश का आरोपी उस्मान गनी के जेल जाने के बाद पुलिस इसके नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है। देश से विदेश तक फैले इस नेटवर्क में शामिल लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
एसएस मॉल में काम देने की आड़ में यह खेल चल रहा था, एक युवती के आगे आने के बाद हकीकत से पर्दा उठा तो उस्मान की सच्चाई जान लोगों की पांव तले जमीन खिसक गई। जेल भेजे गए मुख्य आरोपी उस्मान के मोबाइल से मिले नंबरों की मदद से पुलिस कुछ लोगों की पहचान की है।
शहर के रामनाथ देवरिया में उस्मान की दो मंजिला मकान करीब 10 फिट लंबी और 20 फिट चौड़ा है। चार भाइयों में दूसरे नंबर का उस्मान गनी है। इसके पिता बस स्टैंड कैंपस में करीब तीन दशक पहले जूता-चप्पल बेचते थे। इसके बाद कलक्ट्रेट के दक्षिणी गेट के पास नगर पालिका की ओर से दुकान लेकर जूता-चप्पल की दुकान किया।
विज्ञापन
पिता दुकान पर रहता था और उस्मान न कुछ दिनों तक जीप भी चलाया। इसके बाद वह रामलीला मैदान की जमीन में अस्थायी सहारा शू के नाम से दुकान खोला काफी दिनों से इसमें दुकान चलाया। साथ ही, आशुतोष कुमार भी दुकान में काम करते थे।
करीब 15 साल पहले वह रामलीला मैदान के पास एक जमीन में एसएस मॉल खोला। इसमें आशुतोष भी रुपये दिए थे। इसके एवज में आशुतोष को सहारा शू वाली अस्थायी दुकान दे दिया।
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे आशुतोष के भाई हरिकेश दुकान पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि इसका किराया आज भी हम लोग उस्मान गनी को देते हैं, लेकिन दुकान की पूंजी उसकी है। पुलिस की अब तक की जांच में कई ऐसी जानकारियां मिलीं जो धर्मांतरण के सक्रिय नेटवर्क से जुड़ी हैं। देश के अलावा नेपाल तक इसकी सक्रियता है। उस्मान गनी के मोबाइल से 50 से अधिक मोबाइल नंबर पुलिस ने ट्रेस किया है।
इसमें कई सफेदपोश का नंबर हैं। आखिर उस्मान गनी से इनका क्या संबंध है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे रामनाथ देवरिया मोहल्ले में उस्मान गनी के घर के बाहर सन्नाटा था। घर के अंदर इसका तीसरे नंबर का भाई इसराफिल मौजूद था। आसपास के महिलाएं घर के अंदर मौजूद रहीं। इस रास्ते से गुजरने वालीं गाड़ियों को महिलाएं देख रही थीं। एसएस मॉल के बाद कुछ दूरी पर इसी गली में इजी मार्ट खोल लिया, करीब 150 से अधिक युवक, युवतियां इसके मॉल में काम करती हैं। इसका साला गौहर अली भी धर्मांतरण के खेल में मुख्य भूमिका निभाता था।
आरोपियों की भूमिका और विदेशी फंडिंग की जांच पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां कर रही हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सिर्फ दिखाने के लिए इतनी छोटी मकान में उस्मान गनी के परिवार के सदस्य रहते हैं, कई शहरों में इनकी अपनी मकान व जमीन है।