{"_id":"62d303f81180c5430717b9cf","slug":"contractor-not-given-money-to-labours-salempur-news-gkp443929958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के रुपये लेकर ठेकेदार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के रुपये लेकर ठेकेदार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों के रुपये लेकर ठेकेदार फरार
निर्माणाधीन रेलवे पुल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। रेलवे पुल पर कार्य करा रहा ठेकेदार मजदूरों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। मजदूरों के परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ मईल पुलिस को तहरीर देकर मजदूरी दिलाने की मांग की है।
बलिया गांव के पास वाराणसी-भटनी रेलखंड पर सरयू नदी पर डबल ट्रैक के लिए रेल पुल का निर्माण चंडीगढ़ के एसपी सिगला कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार विरेंद्र चौधरी के अधीन कार्य कर रहे। ठेकेदार आशुतोष पटेल की देखरेख में हम सभी कार्य कर रहे थे।
ठेकेदार ने अप्रैल, मई व जून माह की मजदूरी नहीं दी है। 20 जून को मजदूरों को घर भेज दिया गया। जून के अंत तक मजदूरी देने का आश्वासन ठेकेदार ने दिया था, लेकिन आज तक मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली। अंडर ठेकेदार आशुतोष पेटल भी भाग गया है।
विज्ञापन
रमेश यादव, गिरिजेश, अशोक यादव, बृजेश यादव, बिंदेश्वर चौहान, दुर्गेश यादव ने बताया कि हम लोगों की जगह दूसरे मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। हम सभी मजदूरों के सामने रोज-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हम लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर मजदूरी दिलवाने की गुहार लगाई है। भागलपुर चौकी प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि जांच कर मजदूरों के रुपये दिलवाए जाएंगे।