{"_id":"62fe24d9030c754dc5545426","slug":"contract-sweeper-gave-his-life-by-hanging-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संविदा सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संविदा सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 18 Aug 2022 05:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:09 PM IST
सार
परिजनों ने खिड़की से देखा तो कमरे में कुंडी के सहारे फंदा से शव लटक रहा था। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नरेश प्रसाद के तीन पुत्र और एक पुत्री है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा गांव में बृहस्पतिवार को संविदा सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजन सदमे में आ गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
देवरिया-हाटा रोड पर स्थित मेहड़ा पुरवा गांव निवासी नरेश प्रसाद (36) संविदा सफाई कर्मी थे। बुधवार की शाम को वह घर आए। किसी बात पर परिजनों कहासुनी हो गई। इसके बाद वह कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकले। परिजनों ने खिड़की से देखा तो कमरे में कुंडी के सहारे फंदा से शव लटक रहा था। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नरेश प्रसाद के तीन पुत्र और एक पुत्री है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।