{"_id":"6a32ef7c2a5b4d579300c91a","slug":"consumers-grappling-with-power-outages-and-low-voltage-deoria-news-c-208-1-deo1015-184802-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ता
Thu, 18 Jun 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस समय भीषण गर्मी में बार-बार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से यही स्थिति बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
भाटपार रानी उपकेंद्र पर देहात क्षेत्र के चार फीडरों सोहगरा धाम, जसुई, रामपुर और खामपार से करीब 90 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। नगर के लिए अलग से तहसील फीडर है। इससे करीब 30 हजार आबादी को बिजली दी जाती है। नगर फीडर के उपभोक्ता कपड़ा व्यवसायी अशोक गुप्ता, शिक्षक रामनक्षत्र यादव, होटल मालिक भरत पटेल, अल्ताफ खान आदि का कहना है कि आपूर्ति कब चालू होगी और कब बंद हो जाएगी, इसका कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है।
इस भीषण गर्मी में बार-बार कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। दिन हो या रात कभी लगातार तीन से चार घंटे तक आपूर्ति नहीं दी जा रही है। देहात के फीडरों के उपभोक्ताओं की स्थिति नगर के उपभोक्ताओं से भी खराब है। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि फाॅल्ट होने पर दुरुस्त करने के लिए आपूर्ति बंद की जाती है। लो वोल्टेज ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि कर दूर करने का प्रयास जारी है।