{"_id":"615c99e18ebc3e61ec56f371","slug":"constable-in-case-of-viral-video-deoria-news-gkp411869241","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो के मामले में सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो के मामले में सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो के मामले में सिपाही निलंबित
देवरिया। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने आरोपी सिपाही राहुल को निलंबित कर दिया है। महिला थाने में दर्ज केस में पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कराया है। दोनों का कहना है वे काफी पहले शादी कर चुके हैं। सिपाही फोन पर बात नहीं कर रहा था, इसके कारण दोनों के बीच विवाद हो गया।
बरियापुर थाने में तैनात रहे एक सिपाही का एक युवती के साथ अश्लील वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले को गंभीरता से लेते आला अफसरों के निर्देश पर महिला थाने में पत्नी उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को आरोपी सिपाही के साथ युवती महिला थाने पहुंची और उसने पुलिस को अपना बयान नोट कराया। इसमें यह बात सामने आई है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह गलती से हो गया। दोनों काफी पहले मंदिर में शादी कर चुके है। सिपाही पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती है। इस मामले के विवेचक ने युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है।
कोट:
आरोपी सिपाही निलंबित कर दिया गया है। युवती का बयान दर्ज कराया गया है। इसके अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती ने काफी पहले शादी कर लेने की बात पुलिस को बताई है। -श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर