फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Constable dies after being hit by tanker

Deoria News: टैंकर चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत

Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Constable dies after being hit by tanker
सदर कोतवाली इलाके में हुआ हादसा, बाइक पर बैठा होमगार्ड भी घायल
विज्ञापन





सोनूघाट। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया मिसकारी गांव के पास शुक्रवार की शाम टैंकर की चपेट में आने से पीआरबी 112 में तैनात कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी व कोतवाल मौके पर पहुंचे गए। उधर, घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
गाजीपुर जिले के कमरुद्दीन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव (30) पुत्र विजय यादव सदर कोतवाली में छह वर्ष से हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी पीआरबी 112 में थी। वह पत्नी आशा बेटी नाब्या (4) और बेटा गोला (1 ) के साथ भुजौली चौकी स्थित आवास में रहते थे। शुक्रवार की शाम हरिश्चंद्र यादव, होमगार्ड मुकुल सिंह के साथ सोनूघाट के पास किसी मामले की जांच के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परसिया मिस्कारी स्थित पेट्रोल पंप के सामने देवरिया की तरफ से आ रहे टैंकर ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे हरिश्चंद्र यादव की मौके पर हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी संजय रेड्डी, कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा पहुंच गए। उधर घटना की जानकारी होने पर पत्नी व बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल था। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र कुमार चौधरी और शहर कोतवाल पोस्टमार्टम हाउस पर हरिश्चंद्र की पत्नी आशा को ढांढस बंधा रहे थे। हरिश्चंद्र यादव के स्वभाव की प्रशंसा करते हुए साथियों की आंखें भर आईं। पत्नी, बेटी और बेटे को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed