फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Constable accused of beating three women including pregnant woman

Deoria News: सिपाही पर गर्भवती समेत तीन महिलाओं की पिटाई का आरोप

Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of beating three women including pregnant woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कोला गांव में घर आए सिपाही ने मंगलवार को पटीदारों से मारपीट कर ली। आरोप है कि सिपाही ने एक गर्भवती समेत तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। जिससे गर्भवती महिला चोटिल हो गई।
महिला ने पिटाई से गर्भपात होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुराने खपरैल के मकान से लकड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। कोला गांव के रवि कुमार प्रसाद का पटीदार गोरखपुर में पुलिस का सिपाही है। वह रविवार को घर आया था। मंगलवार को रवि की बहन प्रियंका सिलेंडर खत्म होने पर खाना बनाने के लिए पुराने खपरैल के मकान से लकड़ी निकालने गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां सिपाही आ गया और प्रियंका को मारने-पीटने लगा। जब उसकी भाभी पहुंची तो सिपाही ने उसके पेट पर पैर से मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। प्रियंका की भाभी गर्भवती है। बहू और बेटी को पिटता देखकर सरस्वती देवी पहुंचीं तो सिपाही ने उन्हें भी मारापीटा। रवि का आरोप है कि जब भी सिपाही छुट्टी पर गांव आता है तो पुलिसिया रौब दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रवि घर पर नहीं था। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची। दोनों को थाने आने की बात कहकर विवाद शांत कराया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed