फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress worker will demanstrate on wednesday

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
congress worker will demanstrate on wednesday
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। कांग्रेस जनों की बैठक मंगलवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत पर नाराजगी व्यक्त की गई।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर की गई जघन्य हत्या एवं किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ कल जनपद के कांग्रेस जन गिरफ्तारी देंगे। प्रदेश की सरकार पूर्णत: संवेदनहीन हो गई है। विभिन्न माध्यमों से यह प्रमाण मिल गया की केंद्रीय मंत्री की गाड़ी से जानबूझकर किसानों को कुचला गया है। सत्ता के मद में इनके मंत्री उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। अन्नदाताओं से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को बिना किसी कारण हिरासत में लिया गया है। इससे यह साबित होता है कि सरकार उनसे डर गई है। जनपद के कांग्रेस जन सरकार के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान दीनानाथ भारती, भागीरथी प्रसाद, जयदीप त्रिपाठी, आनंद देव गिरि, मुकुंद भास्कर मणि, ऋषिकेश मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, वरुण राय, जुलेखा खातून, उत्तेज मिश्रा, विजय शेखर मल्ल रोशन, भरत मणि त्रिपाठी, विजयशंकर मिश्र, सुबास राय, विनोद जायसवाल, मधू शर्मा, दयाशंकर द्विवेदी, रमाशंकर यादव, सत्यप्रकाश मणि, अमूल्य रत्न मणि, रीता देवी, मृत्युंजय पति तिवारी, महेंद्र अंबेडकर, रामाशीष साहनी, आलोक त्रिपाठी, राजेश सिंह, नरसिंह गिरि, हरीश कुमार सिंह, अशोक राव, लाल साहब यादव, मनोज सिंह अमेठिया, रामदयाल प्रसाद, नीलेश त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, अब्दुल जब्बार, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीड़ित किसानों के परिवार से लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर में गिरफतार कर लिए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष उपेेंद्र कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। केंद्र व प्रदेश की सरकार, किसानों गरीबों, नवजवानों, बेरोजगारी पर दिन-प्रतिदिन अत्याचार कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। प्रदर्शन करने वालो में अरविंद, विजय, सुनील, राज, राजू, समसूदीन, अजीज, मन्नू,विकाश, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed