फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress's important contribution in the development of the country: Dharmendra Singh

देश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान : धर्मेंद्र सिंह

Tue, 29 Dec 2020 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Congress's important contribution in the development of the country: Dharmendra Singh
पदयात्रा करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : SALEMPUR
देश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान : धर्मेंद्र सिंह
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना ब्लॉक के डुमरी चौराहा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पदयात्रा निकाली। डॉ. राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा मुख्य मार्ग से रामपुर कारखाना चौराहा स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 135 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश में कांग्रेस का लंबा इतिहास है। भारत निर्माण में पार्टी की बड़ी भूमिका रही। कांग्रेस के नेतृत्व में कृषि, व्यापार, महिला सशक्तीकरण आदि में देश निरंतर आगे बढ़ा है। इस दौरान राशिद अंसारी, ऋषिकेश मिश्र, जुलेखा खातून, प्रेम प्रजापति, तारकेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में भाटपाररानी और बनकटा ब्लॉक में किसान बचाओ, गाय बचाओ पदयात्रा निकाली। साथ ही कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पदयात्रा का शुभारंभ भाटपाररानी ब्लॉक के नेटुआवीर चौराहे से हुआ। यात्रा तातायर बुजुर्ग, तातायर खुर्द, बखरी बाजार होते हुए बनकटा ब्लॉक के बंगरा बाजार पहुंची, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हो गई। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का समर्थन हासिल करना है। कहा कि प्रदेश की गोशालाओं में चारा, पानी के अभाव में पशु दम तोड़ रहे हैं। गो रक्षा के नाम पर हामी भरने वाली प्रदेश सरकार तमाशा देख रही है। रोजगार के नाम पर देश के नौजवानों को ठगा जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों और नौजवानों से किसान आंदोलन के समर्थन की अपील की। इस दौरान नीलेश त्रिपाठी, जगन्नाथ यादव, सलीम अली, जनार्दन वर्मा, रामअवध यादव, अमानत अंसारी, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, रामनाथ विद्रोही, मुकेश यादव, हरिकेश ठाकुर, विकास भारती, दिनेश यादव, बलिंदर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नवलपुर से लेकर सलेमपुर गांधी चौक तक पद यात्रा निकालकर जनजागरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेसियों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानी दी। पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि ने कहा कि आज देश में पुन: कांग्रेस के सरकार की आवश्यकता है। तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। विधानसभा प्रभारी जगरनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस के बिना देश का भला नहीं हो सकता। पदयात्रा में ब्लॉक प्रभारी वशिष्ठ मोदनवाल, संजय गुप्ता, लार ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर पटेल, प्रेमलाल भारती, भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, रामविलास तिवारी, महेंद्र अंबेडकर, उपेंद्र प्रसाद, अभिनीत उपाध्याय, बालचंद्र पटेल, डॉ. याहिया अंजुम, कृष्णा तिवारी, बदरे आलम, परमानंद प्रसाद, सतीश यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, मनीष रजक,सुरेंद्र यादव, नीलेश तिवारी, अनिरुद्ध शर्मा, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed