फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress protested against it notice

Deoria News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Apr 2024 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
congress protested against it notice
कांग्रेस को आयकर विभाग की ओर से 1823 करोड़ की वसूली का नोटिस भेजन से नाराजगी
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आयकर विभाग के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपये की वसूली के नोटिस से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय को सौंपा।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के टाउन हाॅल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस आधार पर कांग्रेस पार्टी से 1823 करोड़ रुपये की वसूली की नोटिस जारी किया गया है। उसी आधार पर भाजपा से 4600 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जाए। भाजपा ने पिछले दो साल के रिटर्न दाखिल करने में ही 1297 लोगों से मिले चंदे की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। यह मामला जनप्रतिनिधित्व कानून की धाराओं का उल्लंघन है।
विज्ञापन

कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज बुलंद करती रहेंगे। इस दौरान दीनानाथ भारती, आनंददेव गिरि, नागेंद्र शुक्ल, दीनदयाल यादव, नीलेश त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, बदरे आलम, अशोक गौंड, सत्यप्रकाश मिश्र अंशु, आलोक त्रिपाठी राजन, ऋषिकेश मिश्र, प्रेमलाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed