{"_id":"575477f24f1c1b7d2810dd4d","slug":"congress-protest-against-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने रविवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केेंद्र सरकार महापुरुषों के नाम पर रखे गए योजनाओं के नाम बदल कर आरएसएस विचारकों के नाम पर रख रही है।
नेताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वृद्धि को जनता पर बोझ बताया। मथुरा में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार पूरी तरह बदले की भावना से काम कर रही है। देश की आजादी से लेकर भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए कुर्बानी देने वाले महापुरुषों के इतिहास को खत्म करने का कुचक्र रच रही है।
विज्ञापन
देश के साथ गद्दारी करने वालों का महिमा मंडन करने में लगी है। इसे कांग्रेेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कच्चे तेलों के दाम में गिरावट के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि कर आम जनता को धोखा दे रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। अपराध में वृद्धि से आम आदमी चिंतित है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद कुमार को दिया गया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, कैलाश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद शाही, दीनानाथ भारती, मु. सुहेल अंसारी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि, समीर पांडेय, संदेश यादव, डॉ. कृष्णा जायसवाल, मंजू, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया गया। इसमें अध्यक्ष चौधरी माहेजवीन सोनी, गेनिया गुप्ता, रामरती, रुक्मिनी देवी, चंद्रावती, विद्यावती, लीलावती, कैलाशी पांडेय आदि मौजूद रहीं।