फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress leaders burnt effigies of the Centre

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 04 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 04 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders burnt effigies of the Centre
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
देवरिया में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार पर कांग्रेस शासित राज्य सरकारों के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नेताओं ने सुभाष चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों से सांठगांठ करके कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को असंवैधानिक तरीके से अस्थिर करने की साजिश कर रही है। बिहार के आम चुनाव में पराजित होने के बाद भाजपा ने नैतिक बल खो दिया है। उत्तराखंड में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को साजिश के तहत अस्थिर करके मोदी सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। केंद्र सरकार के इस रवैये की कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अस्थिरता का माहौल है। सांप्रदायिक ताकतें अपना सिर उठा रही हैं। सबका साथ सबका विकास जैसे झूठे वायदे और नारे देकर आम जन को गुमराह किया जा रहा है। इस सरकार में आतंकवादी घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान मजदूर परेशान है। इस मौके पर महेंद्र मिश्र, सूूबेदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तारकेश्वरनाथ तिवारी, वरूण राय, दीनानाथ भारती, केशव यादव, अशोक तिवारी, सुहेल अंसारी, राम विलास तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, जोखू भारती, रामप्रवेश सिंह, मुकुंद भाष्कर मणि, महेंद्र अंबेडकर, प्रकाश चंद्र निराला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed