{"_id":"62384b9de58fdd7879202afb","slug":"congress-leader-beaten-up-with-sticks-in-old-enmity-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पुरानी रंजिश में कांग्रेसी नेता को लाठी-डंडे से पीटा, छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पुरानी रंजिश में कांग्रेसी नेता को लाठी-डंडे से पीटा, छह पर केस दर्ज
Mon, 21 Mar 2022 03:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Mar 2022 03:26 PM IST
सार
एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पुरानी रंजिश में नेता की पिटाई हुई है। केस दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही सभी को पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश में रविवार रात कुछ लोगों ने एक कांग्रेस नेता को लाठी -डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर बेहोशी की हालत में पीड़ित को छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवारीजन घायल नेता को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर प्राण घातक हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने आरोपियों पर शख्त कार्रवाई की मांग किया है।
भटनी के बलुआ अफगान गांव निवासी डॉ. सत्य नारायण शर्मा (60) वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी है। डॉ. शर्मा रविवार की रात गांव स्थित एक दवा की दुकान पर बैठे थे। तभी आधा दर्जन लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और उनकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
इससे नाराज लोग देर रात तक बलुआ अफगान चौराहे पर हंगामा किया और आरोपियों को ढूढते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को परिवारीजनों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया और नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया। शिकायत पर पुलिस ने शंभू सिंह, सोमारी, मोतीचंद्र, विश्लेष सिंह, बृजेश और सत्यप्रकाश पांडेय पर प्राण घातक हमला आदि संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
इधर पीड़ित डॉ. शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पुरानी रंजिश में नेता की पिटाई हुई है। केस दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही सभी को पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।