फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "Congress is fighting for the farmers'

‘किसानों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
"Congress is fighting for the farmers'
सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित खाट सभा( - फोटो : अमर उजाला
देवरिया (रुद्रपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान महायात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ रही है। देशभर में किसानों की दयनीय दशा के लिए केंद्र और प्रदेश की सपा सरकार जिम्मेदार है। जब भी देश में गैर कांग्रेसी सरकारें आती हैं किसानों का उत्पीड़न बढ़ जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित खाट सभा में उन्होंने किसानों से रूबरू होकर उनकी पीड़ा सुनीं और कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बननेे पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, बिजली बिल हाफ करेंगे और किसानों के उत्पादों के समर्थन मूल्य का हिसाब करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की दुश्मन है, जबकि कांग्रेस हमदर्द। किसान भगवान के समान होता है क्योंकि वह भारत के सवा सौ करोड़ लोगों को भोजन देता है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों की लड़ाई भट्ठा परसौल से शुरू कर सड़क और संसद तक छेड़ी है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया कर्ज माफ कर दिया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश के उद्योगपतियों का 50 हजार करोड़ रुपये माफ कर चुके हैं। मोदी किसानों के सबसे बड़े दुश्मन साबित हो रहे  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने संसद में ‘मोदीजी’ से पूछा कि वह किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ कर रहे हैं, लेकिन जवाब नहीं दिया क्योंकि वह देश के धन्ना सेठों के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। राहुल ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों की उचित कीमत नहीं मिलती। सरकार समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा रही। किसानों से 40 रुपये में दाल लेकर मार्केट में 200 रुपये में बेचा जा रहा है। बीच का रुपया कौन खा रहा है, यह  रुपया मोदी सरकार के बिचौलिए खा रहे हैं।



उन्होंने कहा कि हम किसानों की समस्याओं से रूबरू होकर आप को भरोसा देने आया हूं कि कांग्रेस संसद में किसानों का हक दिलाने के लिए सरकार के नाक में दम कर देगी। इस दौरान राहुल  गांधी को किसानों ने अनाज की माला और हल भेंटकर स्वागत किया। राहुल का  कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद और विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने भीस्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed