{"_id":"655a69f013d9b77e510c98f8","slug":"complexion-of-sports-fans-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-13297-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इंडिया की बल्लेबाजी से बदलती रही खेलप्रेमियों के चेहरे की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इंडिया की बल्लेबाजी से बदलती रही खेलप्रेमियों के चेहरे की रंगत
विज्ञापन
छठ घाट पर मोबाइल में विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मैच देखते क्रिकेट प्रेमी।
देवरिया। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप क्रिकेट के फाइनल को लेकर जिले में भी खूब रोमांच दिखा। भारतीय पारी जैसे शुरू हुई और रोहित शर्मा ने जैसी शुरुआत दी, उसने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। 30 रन पर पहला विकेट शुभमन गिल के रुप में गिरते ही यह कम हो गया। उसके बाद 76 पर दूसरा, 81 पर तीसरा विकेट गिरने के बाद तो एक पल के लिए सन्नाटा छा गया।
रविवार को फाइनल मैच के कारण पूरे दिन शहर में चहल पहल कम रही। लेकिन छठ पर्व के कारण घाटों के आसपास गहमागहमी रही। ऐसे में शहरवासियों ने पर्व मनाने के साथ ही फाइनल मैच का भी पूरा आनंद लिया। सीसी रोड में समूह में लोगों ने टीवी पर इस मैच का आनंद लिया। मैच के दौरान विकेट गिरने और चौके-छक्के लगने पर अपनी टिप्पणियां भी करते रहे। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को पहली बार इस प्रतियोगिता में रन बनाने के लिए संघर्ष करते देख उन्हें थोड़ी निराशा हुई।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक अवधेश यादव ने बताया कि टीम इंडिया ने 50 रन कम बनाए। आस्ट्रेलिया पारी शुरू हुई और 16 रन पर डेविड वार्नर, 41 रन पर मिशेल मार्श और 47 रन पर स्मिथ का विकेट गिरते ही जो निराशा खेल प्रेमियों को कुछ राहत जरूरम मिली। उधर छठ घाटों पर पूजन के लिए जा रहे श्रद्धालु भी स्कोर व मैच की स्थिति जानने के लिए बेचैन दिखे। घाटों पर भी वह अपने मोबाइल में मैच देखने में व्यस्त दिखे। स्टेडियम में पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक पवन कुमार, देवरिया क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षक नीरज वाजपेई ने बताया कि फाइनल में आकर भारतीय टीम अपने लय से भटकी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नदावर घाट पर एलईडी स्क्रीन पर दिखा फाइनल मैच
फोटो-
.....
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल मुकाबला के लिए नदावर छठ घाट पर एलएडी लगाया गया था। युवा वर्ग के साथ बुर्जुग भी क्रिकेट मैच का आनंद ले रहे थे। मेले की जायजा लेने पहुंचे एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी, एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, सीओ दीपक शुक्ला, तहसीलदार अलका सिंह के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कुर्सी लगाकर खुद मैच का आनंद लेने लगे।