फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Complaint on raid on sweet shop

शिकायत पर मिठाई की दुकान पर छापा

Sat, 23 Jan 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Complaint on raid on sweet shop
शिकायत पर मिठाई की दुकान पर छापा
विज्ञापन

देवरिया। मिठाई में कीड़ा व गंदगी मिलने की शिकायत पर शनिवार को नगर पालिका रोड स्थित एक दुकान पर टीम ने छापा मारा और मिठाई का नमूना लिया। इसके बाद उसे जांच के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में दूषित मिठाई की बिक्री कुछ स्थानों पर धड़ल्ले से की जा रही है। नकली व मिलावटी खोवा, पनीर, छेना तथा मिठाई की बिक्री कर रहे हैं वहीं मिठाई बनाने में लापरवाही की जा रही है। इसे लेकर आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। शनिवार को उपभोक्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में शिकायत की। कहा कि शहर के नगर पालिका रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से उन्होंने मेवा बाइट मिठाई खरीदी जिसमें कीड़े एवं गंदगी पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र एवं नगरपालिका के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता को बुलाया। उनके सामने दुकान का निरीक्षण किया और उपलब्ध मेवा बाइट का नमूना शिकायतकर्ता की उपस्थिति में सील पैक किया। इसके बाद नमूना को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायकर्ता के सामने नमूना लिया गया और जांच के लिए भेज दिया गया। विश्लेषण उपरांत रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed