फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Complaint of XEN of Irrigation Block-2 to Lokayukta

Deoria News: लोकायुक्त से की सिंचाई खंड-2 के एक्सईएन की शिकायत

Sun, 24 Sep 2023 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Complaint of XEN of Irrigation Block-2 to Lokayukta
देवरिया। रामपुर कारखाना की ग्राम पंचायत खजुरिया में वर्ष 2022 में सरोज पांडे के खेत से प्राथमिक विद्यालय तक आरसीसी निर्माण बनवाने के मामले में करनपुर पचफेड़ा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अलकेंद्र राव ने तकनीकी मूल्यांकन उपलब्ध नहीं कराने पर लोकायुक्त से सिंचाई खंड के एक्सईएन की शिकायत की है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता ने बिना काम तीन लाख 78 हजार रुपये के भुगतान का आरोप लगाया था। तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ को जांच का निर्देश दिया था। सीडीओ ने सिंचाई खंड-2 के अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता के साथ तकनीकी सहायक एवं लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को जांच का निर्देश दिया था। निर्माण कार्य की जांच रिपोर्ट में तकनीकी मूल्यांकन नहीं दिया गया। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2 को पुनः पत्र जारी करते हुए सात सितंबर तक तकनीकी मूल्यांकन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। अधिशासी अभियंता की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता अलकेंद्र राव ने लोकायुक्त के सामने प्रस्तुत होकर शिकायत की है।
विज्ञापन




------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed