फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   complaint of not responding

एसपी साहब! थाने में नहीं सुनी जा रही फरियाद

Tue, 16 Feb 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
complaint of not responding
एसपी साहब! थाने में नहीं सुनी जा रही फरियाद
विज्ञापन

देवरिया। मारपीट का मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार ने सोमवार को आफिस से निकलते समय एसपी का वाहन रोककर फरियाद सुनाई। एसपी श्रीपति मिश्रा ने मामले को सुनने के बाद बनकटा के थानेदार को फोन कर फटकार लगाई और मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर निवासी सोनू उर्फ चंद्रकांत तिवारी, उनकी पत्नी और बेटी पर पांच फरवरी की शाम को कुछ लोगों ने घर में घुस कर हमला बोल दिया। तीन लोग घायल हो गए। इससे पहले 18 मई 2020 को इन लोगों ने मारा-पीटा था। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एक साल के अंदर दो बार मारपीट की घटना हुई। पीड़ित व्यक्ति ने कई बार थाने पर गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती सोमवार को एसपी से मिलने पहुंचे। फरियादियों की लंबी लाइन थी। जब इनकी बारी आई तो एसपी किसी कार्य से निकलने लगे। उनका वाहन परिसर में कुछ कदम ही बढ़ा था कि पीड़ित महिला एसपी के वाहन की ओर दौड़ पड़ी और रोते हुए वाहन को रोकने का इशारा किया। एसपी ने तुरंत वाहन रोकवा दिया। वाहन रुकते ही दंपती ने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने फौरन बनकटा एसओ को मोबाइल पर फोन कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed