{"_id":"67b4e755704133690c0ec180","slug":"complainants-tanker-certificate-stopped-after-revealing-irregularities-in-tender-deoria-news-c-7-1-gkp1057-845622-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंडर में गड़बड़ी उजागर करने पर रोका शिकायतकर्ता के टैंकर का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंडर में गड़बड़ी उजागर करने पर रोका शिकायतकर्ता के टैंकर का प्रमाण पत्र
Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के टेंडर में गड़बड़ी उजागर करने वाले शिकायतकर्ता के तीन टैंकर का कंपनी में संचालन रुक गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फर्जीवाड़े की शिकायत से नाराज डिपो के अधिकारियों ने उनके तीनों वाहनों का कैलिब्रेशन प्रमाण पत्र नहीं जारी किया। इसके चलते तीनों टैंकर डिपो में खड़े हो गए हैं। पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय को आवेदन मेल कर कैलिब्रेशन प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर स्थानीय अधिकारियों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बैतालपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में अक्तूबर में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए जैम पोर्टल पर निविदा जारी हुई। इसमें पात्र अभ्यर्थियों को छोड़ अपात्र का टेंडर कर दिया गया। इसका खुलासा फरवरी में उस समय हुआ जब टेंडर ओपन हुआ।
इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों ने अपने स्तर से जांच की तो पाया कि टैंकर की जगह डीसीएम का फर्जी बाट माप का कागजात लगाकर टेंडर कर दिया गया है। यही नहीं डिपो में पहले से चल रहे तीन टैंकर में से एक का फर्जी कैलिब्रेशन प्रमाण पत्र आइओसीएल का लगाकर व अन्य दो का फर्जी कैलिब्रेशन प्रमाणत्र लगाकर टेंडर कर दिया गया है। इसके बाद तीन आवेदकों ने डीएम व एचपीसीएल के गोरखपुर, लखनऊ व मुंबई के अधिकारियों को मेल व पत्राचार के माध्यम से इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। इसके बाद इसकी जांच शुरू हुई। अभी जांच चल ही रही थी कि एचपीसीएल के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता राजकुमार झा के तीन टैंकर का कैलिब्रेशन प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित राजकुमार झा की मां सरोज झा ने बताया कि तीन टैंकर का इस माह केलिब्रेशन होना था, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने मना कर दिया। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।