फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Commuters were troubled for an hour in the scorching sun due to traffic jam

Deoria News: जाम से तीखी धूप में एक घंटे परेशान रहे राहगीर

Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Commuters were troubled for an hour in the scorching sun due to traffic jam
रुद्रपुर। नगर खजुहा चौराहे पर बुधवार की दोपहर तीखी धूप में जाम से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। तेज धूप में जाम लग जाने से लोग खीज गए।
विज्ञापन

यहां पटरियाें पर ठेलाें और दुकानदाराें के अतिक्रमण से राहगीर पैदल भी नहीं निकल पाए। नगर प्रमुख चौराहे समेत मुख्य बाजार में अधिकतर दुकानदार नालाें पर कब्जा कर सामान लगा रखे हैं। इससे चौराहों पर अक्सर जाम लग जाता है।
नगर पंचायत प्रशासन भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर कोरम पूरा कर शांत हो जाता है। लग्न शुरू होते ही जाम लगना शुरू हो गया है। सड़क की पटरियाें पर खड़े ठेले से राहगीर कड़ी धूप में सड़काें पर खड़े रह गए। खजुहा पर गाड़ी आगे पीछे करने की बात को लेकर कई राहगीर आपस में तीखी नोकझोंक करने लगे।
विज्ञापन

लोगाें के बीच-बचाव से किसी तरह मामला शांत हुआ। राहगीरों ने चौराहे पर पुलिस लगाने की मांग की।खजुहा चौराहा के दुकानदार सुनील मोदनवाल, संजय यादव, मनोज कुमार, विजय पटेल, जेपी हलवाई आदि ने कहा कि यह चौराहा दिनभर जाम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा है। जाम हटाने के लिए यहां पुलिस पिकेट लगनी चाहिए। जाम के चलते आए दिन विवाद हो रहा है। इस संबंध में सीओ हरिराम ने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए ए हैं। हर चौराहे पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed