{"_id":"6266dc4c600fa76e7775c6b6","slug":"committed-suicide-due-to-bad-economic-condition-deoria-news-gkp434641166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से आजिज आकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से आजिज आकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से आजिज आकर की आत्महत्या
देवरिया। शहर के नेहरू नगर मोहल्ले में रविवार की रात में युवक ने आर्थिक तंगी से आजिज आकर आत्महत्या कर ली। फंदे से लटका शव देखकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव निवासी रंजन पांडेय शहर के नेहरू नगर में परिवार के साथ रहते थे। रात में करीब दस बजे रंजन कमरा बंद कर छत के कुंडे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पत्नी नीतू ने जब कमरा खोलने के लिए आवाज दीं तो कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा है। घटना के परिवार के लोगों की चीत्कार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पिता की मौत के बाद बेटी श्रद्धा और बेटा अविनाश का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहल्ले में चर्चा है कि युवक काफी दिनों से आर्थिक तंगी में था। इससे वह परेशान रहता था। इसी वजह सेे उसने ऐसा कदम उठा लिया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। कारणों के बारे में जांच की जा रही है।