फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   coloured katchari captured

Deoria News: 52 हजार 800 की रंगीन कचरी जब्त

Sat, 23 Mar 2024 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Mar 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
coloured katchari captured
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने खोवा, पनीर व छेना के लिए पांच नमूने
विज्ञापन

पांच हजार रुपये की कीमत की दूषित मिठाइयां व खोवा को किया नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली पर्व पर जिलेवासियों को स्वस्थ व सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जिले में लगातार चार दिनों से जांच अभियान चला रहा है।
अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विनय कुमार सहाय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता नेतृत्व कर रहे हैं। चौथे दिन खाद्य सचल दल देवरिया ने खोवा व छेना के कुल पांच नमूने भरे गए। साथ ही जांच में पांच हजार रुपये की दूषित मिठाइयां और खोवा को नष्ट कराया। टीम के सदस्यों ने सीसी रोड स्थित मद्धेशिया मिष्ठान भंडार से लगभग 16 किलोग्राम दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया। इसका कुल मूल्य लगभग 5000 रुपये था। इसके बाद भंडारित खोवा का नमूना एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

बरहज तहसील के भलुअनी बाजार में एक मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना तथा अन्य मिष्ठान भंडार से छेना की मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने शहर के पूर्वा इंडस्ट्रियल एरिया में वीके फूड इंडस्ट्रीज में कचरी का नमूना भरते हुए कुल 720 किलोग्राम रंगीन कचरी को अधिग्रहित कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया।
इसी प्रकार कसया रोड पर देवरही कचरी उद्योग से कचरी का नमूना भरते हुए कुल 600 किलो ग्राम कचरी को भी अधिग्रहित कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया है। टीम ने कुल 52,800 रुपये की कचरी जब्त की है।


22 खाद्य पदार्थों के परीक्षण में छह मानक के अनुरूप नहीं
जिले में फूड सेफ्टी ऑन व्हील ने देवरिया शहर के बस स्टैंड पर आम नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान कुल 22 खाद्य पदार्थों के परीक्षण किए गए। इसमें से छह खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। एफएसडब्लयू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) को त्योहार पर दुग्ध और दुग्ध पदार्थों में मिलावट के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने में अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed