{"_id":"647a3215da5ba21ac0027797","slug":"college-teachers-closed-nodal-centers-for-demands-deoria-news-c-7-1-191991-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महाविद्यालयी शिक्षकों ने मांगों को लेकर नोडल केंद्रों को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महाविद्यालयी शिक्षकों ने मांगों को लेकर नोडल केंद्रों को कराया बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गुआक्टा के आठ सूत्री मांग और परीक्षा बहिष्कार की मांग को लेकर शुक्रवार को जनपदीय महाविद्यालयी शिक्षक संघ की ओर से बीआरडीपीजी कॉलेज में चल रहे नोडल केंद्र को बंद कराया गया। इससे विश्वविद्यालय से पेपर लेकर आई गाड़ी प्रश्नपत्र और परीक्षा संबंधित अन्य सामग्री नहीं उतार सकी।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार रावत ने कहा कि गुआक्टा और जिला कार्यकारिणी की ओर से जनपद के अन्य नोडल केंद्रों पर निरंतर संवाद करके वहां भी नोडल संबंधित कार्य को रोका गया। जब तक हमारी मांगें पूरी होने नहीं हो जाती, हमारा सविनय असहयोग चलता रहेगा। मंत्री प्रो. वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक हित के लिए पूरी कार्यकारिणी तत्पर एवं कृतसंकल्प है। जब तक सभी मांग नहीं मानी जाएगी तक तक गुआक्टा के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में गुआक्टा अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी, जिला कार्याकारिणी उपाध्यक्ष प्रो. रामऔतार वर्मा, संयुक्त मंत्री डॉ.विवेक मिश्र, डॉ. केके ओझा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राज जायसवाल, डॉ पंकज राव आदि शामिल रहे।