{"_id":"ffafff1c9d1f95eca84bb5b0abcbbc26","slug":"cold-rain-farmer-green-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की ‘बारिश’ से किसान ‘हरे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की ‘बारिश’ से किसान ‘हरे’
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने से किसानों को चेहरे पर खुशी है। किसानों का मानना है कि मौसम अब उन पर मेहरबान हो गया है।
बदले मौसम में उनको अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। गेहूं से लेकर तिलहन और दलहन की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है। वहीं, ठंड बढ़ने की वजह से लोग ठिठुर गए।
तीन दिनों से मौसम में बदलाव आ गया। सोमवार को आसमान में बादल छाए। मंगलवार की सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश होने लगी।
रात के समय में मौसम साफ हो गया था, लेकिन सुबह से फिर बादल छा गए और रूक-रूक कर दिन भर बारिश होती रही।
कुछ दिन पूर्व तक प्रकृति को कोसने वाले किसान मौसम के इस बदले रूख से खुश हो गए हैं।
किसानों का कहना है कि इसी तरह कुछ दिन मौसम रहा तो गेहूं के साथ ही तिलहन और दलहन के फसल की पैदावार ठीक हो जाएगी।
वहीं वातावरण में गलन बढ़ने से ज्यादातर लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। बुधवार को दिन भर सूर्य का दर्शन नहीं हुआ।
सर्द हवाओं के झोकों ने राहगीरों को परेशान होना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज का वाहनों के संचालन पर असर देखा गया। दिन भर बदली छाए रहने के कारण सड़कों पर वाहन कम चले।
घने कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी।