फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cold increased

पारा लुढ़कने से गलन बढ़ी, दुबके लोग

Sat, 23 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 23 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
ठंड के मौसम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पारा लुढ़क एक डिग्री और नीचे आ गया। यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह की ठंड अभी कई दिनों तक रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।
विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को दिन भर हल्की-हल्की बारिश होती रही। इससे ठंड बढ़ गई। दिन में बादल रहते थे तो रात में घना कोहरा छा जाता था। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सूर्य देव के  दर्शन नहीं होने से ठंड और बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को सुबह से ही ठंड बढ़ गई थी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस होने से लोग ठंड महसूस करने लगे थे। गलन बढ़ने की वजह से लोग ठिठुर गए। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस  तरह का मौसम अभी कुछ दिन और रहेेगा। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को ठंड का सामना करना  पड़ेगा। उम्मीद है कि सोमवार से मौसम साफ होगा। ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख जगहों पर अलाव जलवाया है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अलाव की कमी  होने दें।


ठंड की वजह से रेलवे और बस  स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम ही रही। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम देखने को मिली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचें। जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed