फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Codeine-containing cough syrup and narcotic drugs were sent from Lucknow to four shops in Deoria.

Deoria News: देवरिया की चार दुकानों पर लखनऊ से भेजी गई थीं कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाएं

Fri, 05 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Codeine-containing cough syrup and narcotic drugs were sent from Lucknow to four shops in Deoria.
देवरिया। लखनऊ की दो फर्मों से देवरिया जिले में चार दुकानों को कोडिनयुक्त कफ सिरप और नशे के लिए प्रयुक्त हुए टेबलेट ट्रामाडाल की आपूर्ति की गई है। इनमें से तीन दुकानें देवरिया शहर में जबकि एक दुकान भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में है। तीन दुकानों की जांच भी हो चुकी है। इन दुकानों पर जो सिरप और टेबलेट मंगाई गई है उसे किसे बेचा गया, इसका कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा है। इस पर सहायक आयुक्त औषधि कार्यालय से नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लखनऊ की दो फर्मों से बड़े पैमाने पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मेडिकल स्टोर्स को कोडिनयुक्त कफ सिरप और ट्रामाडॉल टेबलेट की सप्लाई हुई थी। इसकी जांच चल रही है। गोरखपुर में भी कई दुकानों पर कफ सिरप और दवाओं की खेप भेजने का मामला सामने आया है। इसके अलावा देवरिया जिले की चार दुकानों को भी कोडिनयुक्त कफ सिरप और टेबलेट भेजी गई है। हालांकि बिल के अनुसार दवा की खेप मामूली है लेकिन बिना बिल के ही दवाएं भेजने की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन

लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर देवरिया में तीन दुकानों की जांच हो चुकी है। इन दुकानों पर दवाएं आई तो हैं लेकिन यहां से किस दुकानदार या व्यक्ति को बेची गई है इसका रिकार्ड नहीं मिल रहा है। इसके अलावा चौथी दुकान का लाइसेंस कुछ दिन पहले ही निलंबित था। अभी वह दुकान बंद है, इसलिए वहां से भी रिकार्ड नहीं मिल पाया है। आशंका है कि इन दुकानों से कफ सिरप और टेबलेट को बिहार बाॅर्डर की दुकानों को भेजा गया है। वहां से इन्हें बिहार सप्लाई कर दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed