फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   co started inquiry in bike missing

सीओ ने शुरू की जांच, गिर सकती है कइयों पर गाज

Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
co started inquiry in bike missing
सलेमपुर सीओ ने शुरू की जांच
विज्ञापन

खुखुंदू थाने से बाइक गायब होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय थाने से बाइक गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसपी डॉ. श्रीपित मिश्र के निर्देश पर सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र ने जांच शुरू कर दी है।
14 नवंबर को बाइक के साथ दो मनचलों को खुखुंदू पुलिस ने सुकरौली गांव के पास से पकड़ा था। दोनों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने बाइक कब्जे में रख ली। चूंकि बाइक दूसरे की थी, इसलिए पुलिसवालों ने मालिक के आने पर ही बाइक देने की बात कही। 27 जनवरी को जैतपुरा गांव निवासी अफरोज खान लौटा और थाने पहुंचकर बाइक के बारे में पता किया तो थाने में बाइक नहीं थी। एसओ से कहा तो उन्होंने संबंधित सिपाहियों और दीवान से बात की, लेकिन बाइक के बारे में नहीं बता पाए। फिर एसपी से मिला। एसपी ने एसओ को कार्रवाई के निर्देश देते हुए सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र को जांच सौंप दी। सीओ ने बुधवार की देर शाम थाने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि जिस मुकदमे में बाइक को कब्जे में लिया गया था, उसमें कहीं जिक्र नहीं है। सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित से मांगी मोहलत
खुखुंदू। पीड़ित अफरोज खान बृहस्पतिवार की सुबह एसपी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचा। जैसे ही संबंधित पुलिसकर्मियों को इसकी भनक लगी वे उसे प्रलोभन देकर बुला लाए। अफरोज ने बताया कि सुबह ही एसपी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच संबंधित सिपाही पहुंचे और तीन से चार दिन में बाइक वापस करने की मोहलत देने की बात कहते हुए सोनूघाट बुला लिया। सिपाहियों ने कहा कि समय के अंदर बाइक नहीं मिलेगी तो साहब से मिलकर शिकायत कर दीजिएगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक पुलिसकर्मियों की जानकारी में है। तभी तो वापस करने के लिए मोहलत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed