फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   co started enquiry of gangrape

Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म मामले की सीओ ने शुरू की जांच

Fri, 23 Feb 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
co started enquiry of gangrape
एसपी के निर्देश पर दी गई है जांच की जिम्मेदारी, एलआईयू को भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कपरवार क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक बगीचे से महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम को मामले की जांच सौंपी है। एलआईयू से भी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रकरण में डीजे पर विवाद होना बताते हुए दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने की बात सामने आ रही है। जबकि एसपी के निर्देश पर सीओ बरहज ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुष्कर्म का केस और 1000 रुपये में सुलह जैसी बात सामने आने और एसपी के निर्देश पर सीओ ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी। मामले में पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बुधवार को 1000 रुपये में मामले में सुलह-समझौता हो गया। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। उसने थाने तक तहरीर नहीं पहुंचने देने जैसी बात कही है। उसका यह भी कहना है कि घटना को दबाने के लिए पंचायत में सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, सोमवार की शाम बगीचे में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बाहर से भी कुछ लोग आए हुए थे। डीजे की धुन पर सभी लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी बीच चार की संख्या में आए लोग मौका देखकर महिला को अगवा कर लिए। जहां एक ईंट भट्ठे के पास पथेरी में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किए। काफी तलाश के करीब दो घंटे बाद महिला मिली थी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
बगीचे से महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के मामले की जांच शुरू की गई है। आरोप सही साबित हुआ तो केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आदित्य कुमार गौतम सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed