{"_id":"60df5c0f8ebc3e09ca01e1e7","slug":"co-accused-granted-bail-deoria-news-gkp400436892","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी के मामले में सह आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी के मामले में सह आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी की गिरफ्तारी के मामले में विवेचना में और छह लोग पुलिस के दायरे में आ गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच आरोपियों ने जिला जज के न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त कर ली।
पुरवा मेहड़ा निवासी निकुंज अग्रवाल की तहरीर पर दर्ज मुकदमा में पुलिस ने पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, रामू द्विवेदी, अश्विनी मणि, कुणाल मल्ल, मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है। इस बीच मामले की विवेचना के दौरान छह लोग विशाल राव चंदेल, रमेश मल्ल, सुहेल खान, मनमोहन मिश्र, आशुतोष मिश्र व संजय चौरसिया का नाम भी पुलिस की जांच में आ गया। इसके बाद पुलिस इन छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई और दबिश देने लगी। पुलिस सह आरोपियों को पकड़ने में सफल होती कि आरोपियों की ओर से जिला जज रविनाथ के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। जिला जज ने सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत का आदेश दे दिया।