फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CMS accused patients of abuse

सीएमएस पर मरीजों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

Wed, 12 Apr 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 12 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
CMS accused patients of abuse
जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था से नाराज पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना दिया। एक घंटे धरना पर बैठने के बाद समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। महिला सीएमएस पर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाने का आरोप लगाया गया। समिति के जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र का कहना था कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जिला महिला चिकित्सालय की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यहां से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है। दवाओं का भी अभाव है। डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इस पर बुधवार को समिति के सदस्य महिला अस्पताल पहुंचे। मामला सही पाए जाने पर सदस्य वहीं धरना पर बैठ गए। सुधांशु रंजन का कहना है कि महिला सीएमएस डॉ. माला सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन


मरीजों को रेफर किया जाता है और दवा नहीं है तो वो कुछ भी नहीं कर सकती हैं। एक घंटे तक धरना देने के बाद सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पत्रक दिया। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरना देने वालों में दीपक वर्मा, रमन द्विवेदी, विवेक शुक्ला, अमित पांडेय, श्रीराम यादव आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed