फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cmo inspected arogya fair

दो वार्ड ब्वॉय के स्थानांतरण के निर्देश

Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
cmo inspected arogya fair
प्रभारी सीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह ने न्यू पीएचसी रामलक्षन का निरीक्षण किया। संवाद - फोटो : DEORIA
दो वार्ड ब्वॉय के स्थानांतरण के निर्देश
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने निरीक्षण के बाद दो कर्मियों का वेतन काटने के लिए कहा
चार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का लिया जायजा
दवा वितरण पंजिका न होने पर फार्मासिस्ट को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के प्रभारी सीएमओ के निरीक्षण में खामियां मिलीं। उन्होंने गैरहाजिर मिले दो कर्मियों का वेतन काटने तथा तीन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। वहीं, गंदगी देखकर नाराजगी जताई और वार्ड ब्वॉय सहित दो कर्मियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए। दवा वितरण पंजिका न होने पर फार्मासिस्टों को चेतावनी भी दी।
प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह रविवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटुलही पहुंचे। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में तेरह मरीजों का इलाज हुआ था। एएनएम सुमन यादव, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थीं। मेले का बैनर नहीं लगा था। चिकित्सालय में गंदगी फैली थी। यह देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामअशीष यादव का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। दवा वितरण पंजिका न होने पर फार्मासिस्ट को चेतावनी दी।
विज्ञापन

यहां अस्पताल परिसर में संचालित होम्योपैथिक विभाग में एक भी कर्मी उपस्थित नहीं था। यहां एलए ओपी मणि त्रिपाठी पांच जुलाई व बैजनाथ नौ जुलाई को हस्ताक्षर बनाए थे। बताया गया कि दोनों का दूसरे जनपद में स्थानांतरण हो गया है। एक एलए हीरालाल हैं। चिकित्सालय में आवास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से न्यू पीएचसी भालीचौर पहुंचे, जहां स्वीपर सुरेंद्र यादव व एएनएम नीलम गैरहाजिर मिलीं। उन्होंने अनुपस्थित कर्मी का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहां 18 मरीज देखे गए थे। फार्मासिस्ट को चेतावनी दी गई। न्यू पीएचसी बनियईनी में 58 मरीज देखे गए थे। उपकेंद्र भृगुसरी की एएनएम रीता, सोंदा की ज्ञान्ती व लक्ष्मीपुर में कार्यरत एएनएम गीता अनुपस्थित मिलीं। प्रभारी सीएमओ ने उनका वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। यहां गंदगी देेखकर बिफर पड़े। उन्होंने वार्ड ब्वॉय अशोक मणि का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रभारी सीएमओ ने न्यू पीएचसी रामलक्षन का निरीक्षण किया। यहां 46 मरीज देखे गए थे। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद नहीं थीं। एलएमओ डॉ. अंजली सिंह, स्टाफ नर्स रेनू गुप्ता, वार्ड ब्वॉय रत्नेश गुप्ता, विनोद पाल व अन्य कर्मी उपस्थित थे। उन्होंने एलएमओ व स्टाफ नर्स के होने पर केंद्र पर प्रसव कराने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर कार्रवाई करने के लिए कहा।

प्रभारी सीएमओ ने सीएचसी बैतालपुर व गौरीबाजार के अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के सफल संचालन के लिए केंद्र पर अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। साथ ही एएनएम व आशा से मेले का प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed