फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cmo break 18 persons salary

दो डिप्टी सीएमओ समेत 18 का वेतन रोका

Tue, 02 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 02 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यक्रमों की खराब प्रगति रिपोर्ट पर सीएमओ ने दो डिप्टी सीएमओ समेत 18 लोगों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और सीएचसी के अधीक्षक को अधीनस्थ महिला कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



मंडलीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की खराब प्रगति रिपोर्ट पाए जाने पर कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने सीएमओ का वेतन रोक दिया। इससे नाराज सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी और डॉ. डीवी शाही को जनवरी महीने का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीएचसी देसही देवरिया के प्रभारी डॉ. शुभलाल साह, बैतालपुर के डॉ. बीपी सिंह, महेन के डॉ. हरेंद्र प्रसाद, भागलपुर के डॉ. रंजीत कुशवाहा, भटनी के डॉ. एनपी सिंह, भाटपाररानी के डॉ. केके गुप्ता, बनकटा के डॉ. श्याम कुमार, मझगांवा के डॉ. मारकंडेय प्रसाद, भलुअनी के डॉ. सुनील कुमार, सीएचसी गौरीबाजार के अधीक्षक डॉ. इंद्रदेव गौरव, रुद्रपुर के डॉ. आरपी यादव, पथरदेवा के डॉ. अरविंद कुमार सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


लार के डॉ. बृजवासी सिंह, सलेमपुर के डॉ. सुरेंद्र सिंह, एनएचएम के जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद कुमार जायसवाल और वरिष्ठ लेखा सहायक संजय मिश्र का भी वेतन बाधित किया गया है। इन सभी प्रभारी, अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारियों का वेतन रोक दें।



कोट-
राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लापरवाही करने वाले दो डिप्टी सीएमओ समेत 18 लोगों का वेतन जनवरी महीने का रोका गया है। इनको निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीन कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को वेतन बाधित कर दें।
- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed