{"_id":"634e9164b1314a67c430d1ff","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सीएम योगी बोले, अन्नदाताओं के साथ हर समय खड़ी है डबल इंजन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सीएम योगी बोले, अन्नदाताओं के साथ हर समय खड़ी है डबल इंजन की सरकार
Tue, 18 Oct 2022 05:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Oct 2022 05:14 PM IST
सार
सीएम योगी ने पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में स्व. रवींद्र किशोर शाही की चालीसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कृषि व स्वास्थ्य मेला, प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद संबोधन किया। कहा कि आज भारतीय जनसंघ के उन महापुरुषों की आत्मा खुश होगी, क्योंकि उनका सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की संकल्पना सरकार साकार कर रही है। 70 साल में महज 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन भाजपा सरकार ने पांच साल में 35 मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम किया है। किसान आधुनिक तकनीकी और प्राकृतिक खेती को अपना कर विश्व के बाजार में देश का खाद्यान भेजने काम आगे कर सकते हैं। अन्नदाताओं के साथ डबल इंजन की सरकार हर वक्त खड़ी है। आपदा के समय त्वरित सहायता देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह बातें उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में स्व. रवींद्र किशोर शाही की चालीसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कृषि व स्वास्थ्य मेला, प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद संबोधन में कहीं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आज भारतीय जनसंघ के उन महापुरुषों की आत्मा खुश होगी, क्योंकि उनका सपना साकार हो रहा है। जनसंघ से जुड़े हर व्यक्ति की सोच थी कि ऐसी सरकार हो, जो गांव, किसान और नौजवानों के बारे में सोचे पर गैर भाजपा सरकारों ने ऐसा काम नहीं किया। डबल इंजन की सरकार विकास को नई गति देने का काम कर रही है। देवरिया, कुशीनगर की धरती सोना उगलने का काम करती है। पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन है। मेहनत के साथ आधुनिक खेती पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों को लेकर जीरो टारलेंस की नीति रखती है। कानून व्यवस्था को लेकर हम सजग हैं। अगर कोई समाज के लिए खतरा उत्पन्न करेगा, सौहार्द बिगाड़ने का काम करेगा तो पुलिस उसके लिए खतरा उत्पन्न कर देगी। अगर अभी भी कोई गफलत है तो पुलिस उसका जीना हराम कर देगी। भाजपा की सरकार ने एक निशान और विधान को वीरता के साथ पूरे देश लागू करने का काम किया है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि धारा 370 हटा। उन्होंने एक देश एक विधान के सपनों को साकार करने का काम किया है। रामचंद्र विद्यार्थी का भव्य स्मारक देवरिया में तैयार हो रहा है। अयोध्या में मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कारिडोर सहित अन्य विरासत को नई पहचान दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। किसानों को नई तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए नए सेंटर खोले जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत सभी जिलों में विश्वविद्यालय की स्थापना करने की योजना भविष्य में है। किसान प्राकृतिक खेती की विधा को अपना कर कम लागत में अधिक पैदावार ले सकते हैं। अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।