{"_id":"5f9affba8ebc3e9b7a5bfd9b","slug":"cm-will-remain-in-deoria-for-one-and-a-quarter-hours-deoria-news-gkp3712846125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा घंटे देवरिया में रहेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा घंटे देवरिया में रहेंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा घंटे देवरिया में रहेंगे सीएम
देवरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को देवरिया आएंगे। वह राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम तकरीबन सवा घंटे देवरिया में जनसभा संबोधित करने के बाद जौनपुर के मल्हनी चले जाएंगे।
देवरिया सदर विधानसभा का उपचुनाव पूरे शबाब पर है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा की सभाएं गौरीबाजार एवं बैतालपुर में आयोजित हो चुकी हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 31 अक्तूबर को होगी। मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कालेज के मैदान में हेलिकाप्टर से सवा बारह बजे आएंगे। वह एक बजकर 25 मिनट पर जौनपुर मल्हनी के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर बृृहस्पतिवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, धीरज पाठक, अमरेंद्र शुक्ल, मनीष सहाय, धनन्जय सिंह बघेल, विनित त्रिपाठी आदि ने किया।