फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm givent projects of 477 crore

मुख्यमंत्री के हाथों मिली 477 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Wed, 19 Oct 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
cm givent projects of 477 crore
देवरिया के पथरदेवा में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न - फोटो : DEORIA
मुख्यमंत्री के हाथों मिली 477 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनने वालों का कर देंगे जीना हराम : सीएम योगी
233 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया सीएम ने
02 दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक वृहद किसान मेला का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा/बघौचघाट/देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढे़ पांच सालों में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इसका परिणाम है कि विकास का पहिया तेजी से बढ़ा है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार लगाम कस रही है। कोई भी यदि प्रदेश के सौहार्द व महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बनेगा तो उसके लिए पुलिस खतरा बन जाएगी। हम कानून व्यवस्था पर खतरा बनने वालों का जीना हराम कर देंगे।
सीएम योगी मंगलवार को जिले के पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. रवींद्र किशोर शाही की 40वीं पुण्यतिथि पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होेंने तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय वृहद किसान मेला के शुभारंभ किया। साथ ही 477.46 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास की राह पर चलते हुए हर वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि 477 करोड़ों रुपये के विकास कार्य दिवाली का लघु उपहार है। इससे बड़ा उपहार देने हम फिर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मिनट के भाषण में आधुनिक और प्राकृतिक खेती पर रहा जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 23 मिनट भाषण दिया। विरोधी दलों पर निशाना साधने की जगह केवल विकास के साथ खेती-किसानी पर उनका जोर रहा। उन्होंने कहा कि हम थोड़ा सा प्रयास कर लें तो देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर व महाराजगंज की धरती सोना उगलने का काम कर सकती है। यहां की धरती देश की सबसे उर्वरा भूमि है। यहां जल संसाधन भी सबसे अच्छा है।
देवरिया, कुशीनगर में तो 10 फीट पर पानी मिल जाता है। बस आवश्यकता है उचित नियोजन व समयानुकूल तकनीकी को अपनाने की। गो आधारित प्राकृतिक खेती की तरफ उन्मुख होने के लिए मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में विश्व के सामने खाद्यान्न संकट हो सकता है। प्राकृतिक खेती गो आधारित खेती है। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन मिलता है। विषमुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा तो भारतीय कृषि उत्पाद पूरी दुनिया में छा जाएंगे। कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा तो देश की तो आमदनी होगी ही किसान भी आर्थिक रूप से समुन्नत होंगे।
विस चुनाव में प्रचंड जीत की बधाई देकर जीता दिल
मंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने के लिए देवरिया की जनता के प्रति बार-बार आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मेरा गृह मंडल होने के चलते चुनाव के दौरान सभी लोगों की नजर गोरखपुर मंडल पर थी। मंडल में जनता ने 28 में से 27 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल दी। देवरिया व कुशीनगर के सभी सात-सात, गोरखपुर में सभी नौ तथा महाराजगंज में पांच में से चार सीटों पर भाजपा को विजय मिली। जनता ने बड़े धुरंधरों को धूल चटाकर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास व राष्ट्रवाद को चुना।
गांव-किसान को अधिकार दिलाने में पूरा जीवन समर्पित किया रविंद्र किशोर शाही ने
मुख्यमंत्री ने जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. रविंद्र किशोर शाही की 40वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. शाही ने गांव, किसानों, महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। स्व. शाही जैसे महापुरुषों के तप व परिश्रम का परिणाम है कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बिना भेदभाव समाज के हर तबके तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्षम है। जब कोई जनसंघ को जानता नहीं था। लोग राष्ट्रवाद के मुद्दों से परहेज करते थे। तब स्व. शाही ने गांव-गांव, घर-घर तक राष्ट्रवाद को पहुंचाने का काम किया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि दो प्रधान, दो निशान, दो विधान इस देश में नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर उनके इस सपने को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र विद्यार्थी का स्मरण करते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में देवरिया में उनका स्मारक भी श्रद्धांजलि स्वरूप बनकर तैयार है।
ऐतिहासिक मुकाम को छू रहा है उत्तर प्रदेश : कृषि मंत्री
पथरदेवा। कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश ऐतिहासिक उपलब्धियों के मुकाम को छू रहा है। सीएम योगी गाजियाबाद से देवरिया तक उत्तर प्रदेश को पूरे देश में नंबर वन बनाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश भारत सरकार की अनेक योजनाओं में पहले स्थान पर है। हर क्षेत्र में प्रदेश का प्रदर्शन उत्कृष्ट है। यूपी सरकार ने अपने कार्यकाल में 1.78 लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सरकार किसानों की आय दोगुनी, तीन गुनी करने में जुटी हुई है।
इस दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र चौरसिया, सभाकुंवर, दीपक कुमार मिश्र शाका, जयप्रकाश निषाद, डॉ. असीम कुमार, मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय, एलएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
143 विकास कार्यों का शिलान्यास व 90 का हुआ लोकार्पण
पथरदेवा। 143 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण संपन्न हुआ। इसमें पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के लिए 155.93 करोड़ रुपये की लागत वाली 119 परियोजनाओं का शिलान्यास व 120.43 करोड़ रुपये के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं क्रीड़ा विभाग की 7.52 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 2.40 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। पथरदेवा में आयोजित समारोह से ही मुख्यमंत्री जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए 33.59 करोड़ रुपये की लागत के 22 विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए 157.17 करोड़ रुपये से हुए 46 कार्यों को जनता को समर्पित किया।
स्टॉलों का अवलोकन किया, प्रशस्तिपत्र देकर बढ़ाया हौसला
पथरदेवा। मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक विराट किसान मेला का शुभारंभ करने के साथ ही यहां लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इन स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फलों व अन्य फसलों तथा कृषि उत्पादों को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को भी देखा और बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलार करते हुए दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें उपहार स्वरूप खिलौना दिया। जबकि मुख्यमंत्री ने न्यू किसान सेवा समिति के संचालक वेदव्यास सिंह को फॉर्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए योजना 12 लाख रुपये के अनुदान स्वीकृति का प्रमाणपत्र सौंपा। किसान चंडी प्रसाद को सोलर पंप के लिए 60 प्रतिशत अनुदान स्वीकृति का प्रमाणपत्र, त्रिभुवन नारायण सिंह, कन्हैया कुमार व गौतम मिश्रा को निशुल्क बीज का लाभ प्राप्त हुआ।
सीएम योगी ने एक हेक्टेयर भूमि पर 70 से 80 क्विंटल खाद्यान्न उत्पादन करने वाली गोरखपुर की कोयला देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया। ओडीओपी के तहत संजय मिश्रा को रेडीमेड गारमेंट उद्यम के लिए 45 लाख, फर्नीचर उद्योग के लिए कमर रजा को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख का लोन स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ओडीओपी योजना के अंतर्गत वर्षा श्रीवास्तव को टूलकिट प्रदान की। सेवाश्रम शिक्षा समिति जवाहर नगर बांकी के कक्षा 11 के छात्र एवं खो-खो इंडिया टीम 2022 के खिलाड़ी मुकेश मौर्य, जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में सर्वश्रेष्ठ चयनित छात्र माध्यमिक वर्ग में शाहिना खातून (कक्षा 11), रूपेश पटेल (कक्षा 10), अमित कुशवाहा (कक्षा 10), पूजा पटेल (कक्षा 12), श्वेता यादव (कक्षा 12), उच्च प्राथमिक स्तर पर मुस्कान (कक्षा 8), आंचल शर्मा (कक्षा 8), चांदनी शर्मा (कक्षा 7), तथा प्राथमिक स्तर पर राधिका (कक्षा 5), संगम गौतम (कक्षा 4) व साधना (कक्षा 4) को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त हुआ।

इन सभी को प्रशस्तिपत्र के साथ पेंटिंग किट, स्मृति चिह्न व 1100 रुपये नकद भी प्रदान किए गए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सीता जायसवाल, गीता शर्मा, शांति विश्वकर्मा व सफाईकर्मियों दुर्गेश कुमार, नारद प्रसाद व राकेश कुमार भारती को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed