{"_id":"5ec801a08ebc3e90731e6c3d","slug":"clerk-died-in-accident-deoria-news-gkp352131584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आए लिपिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आए लिपिक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामी के साथ मार्निंग वाक पर निकले थे, सेवायोजन कार्यालय में थे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार में शुक्रवार को पिकअप की चपेट में आने से सेवायोजन कार्यालय में तैनात लिपिक की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भिंगारी बाजार निवासी रविशंकर बरनवाल (38) जन्म से दोनों आंखों से दिव्यांग थे। वे देवरिया सेवायोजन कार्यालय में लिपिक थे। शुक्रवार की सुबह भिंगारी बाजार के भवानी छापर रोड पर अपनी मामी उषा देवी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जहां मुर्गा लेकर जा रही पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।