संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी ब्लॉक के घांटी खास के मिर्जापुर में मुख्य सड़क किनारे कूड़ा डालने के लिए ग्रामीणों ने आक्रेाश जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत में लगभग पचास लाख की लागत से कूड़ा संयंत्र केंद्र बनाया गया है। इसमें घरों से निकलने वाले गीला व सूखा कचरा एकत्रित कर ई-रिक्शा के माध्यम से उसमें रखा जाना है, लेकिन सफाई कर्मी संयंत्र केंद्र से सौ मीटर पहले मुख्य सड़क किनारे कचरा डालकर छोड़ दे रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने कूड़ा सड़क से तत्काल हटवाने की मांग की।
भटनी के घांटी खास गांव के मिर्जापुर टोले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा एकत्रित करने के लिए कूड़ा केंद्र बनाया गया है, जिससे घरों से निकलने वाले कचरे को एकत्रित किया जाता है। इसमें ई-रिक्शा से सफाई कर्मी को गांव से निकलने वाले कचरे को रखना है। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग बॉक्स में रखा जाना है, लेकिन गांव में तैनात सफाई कर्मी कचरा सड़क किनारे डालकर गायब हो जा रहे हैं। इससे उस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।