फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Classical Nagar Ward's transformer burnt, consumer in dark for four days

Deoria News: शास्त्रीय नगर वार्ड का ट्रांसफॉर्मर जला, चार दिन से अंधेरे में उपभोक्ता

Fri, 25 Aug 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Classical Nagar Ward's transformer burnt, consumer in dark for four days
शिकायत के बाद भी इसे बदलवाने की जुगत में नहीं जुटे निगम कर्मी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। लार नगर के शास्त्रीय नगर वार्ड में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन से जल गया है। इससे 200 से अधिक घरों की बिजली गुल है। लोगों को आपूर्ति के अभाव में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। शिकायत के बाद भी निगम के कर्मी ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदलवा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

शास्त्रीय नगर में 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से 200 घरों को आपूर्ति दी जाती है। तीन दिन पहले अचानक ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे वार्ड के घरों की बत्ती गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात परेशान रहे। वहीं शाम होते ही मच्छर काट रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चे व महिलाओं को हो रही है। इधर आपूर्ति नहीं मिलने से घरों में लगे कूलर,पंखा, टीवी, फ्रिज, टुल्लू पंप बंद पड़े हैं। लोगों को सबसे अधिक पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुबह नित्यक्रिया के लिए लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना पहले दिन ही वार्ड के लोगों ने उपकेंद्र के जेई को दी, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। ऐसे में तीन दिन से आपूर्ति के अभाव में वार्ड के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उधर वार्ड के साहू विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसकी सूचना जेई को फोन कर दी थी, लेकिन इसे ठीक कराने की पहल नहीं की गई। बरसात के मौसम में अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इससे काफी कठिनाई हो रही है। जावेद लारी ने बताया कि जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए शासन ने समय निर्धारित किया है। बावजूद निगम के कर्मियों के लापरवाही से इस वार्ड का ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा रहा है। आपूर्ति के अभाव में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सज्जू लारी ने कहा कि तीन दिन से आपूर्ति नहीं मिली है। अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मनीष गुप्ता ने बताया कि निगम के कर्मियों की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। अगर जल्द जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वार्ड के लोग प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन




शास्त्रीय नगर वार्ड में ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी नहीं है। अपने स्तर से पता करवाता हूं। अगर जला होगा तो जल्द बदल दिया जाएगा। मठ वार्ड के ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार, जेई लार

ट्रांसफॉर्मर न जले इसलिए 24 घंटे की अंतराल पर दी जा रही भरटोलिया वार्ड व माया गली को बिजली



सलेमपुर। लार के मठ वार्ड में लगा चार सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड है। जिसकी वजह से आए दिन फाल्ट होता रहता है। कई बार ट्रांसफॉर्मर भी जल चुका है। इधर ट्रांसफॉर्मर न जले, इसके लिए बिजली निगम के कर्मी भरटोलिया वार्ड, माया गली को शिफ्ट में बिजली दे रहे हैं। इसकी वजह से 24 घंटे तक बिजली गुल रह रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सूरज, अखिलेश सहित दोनों वार्ड के लोगों ने बताया कि निगम के कर्मियों की मनमानी से तंग आ गए हैं। अन्य वार्ड को उसी ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति दी जा रही है।


....



रंग लाई चेयरमैन की पहल, जल्द मिलेगी पर्याप्त आपूर्ति

माया गली और भरटोलिया वार्ड में नासूर बनी बिजली की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए चेयरमैन मुसारजा लारी की पहल रंग लाने वाली है। कोल डिपो के पास ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए स्ट्रेक्चर का निर्माण हो चुका है। चेयरमैन व निगम के एसडीओ की माने तो लगभग एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा। वहीं नगर में पोल और तार लगना शुरू हो गया है। इसके बाद से दोनों वार्डों की समस्या खत्म हो जाएगी। चेयरमैन मुसारजा लारी ने बताया कि प्रयास कर निगम के सहयोग से ट्रांसफॉर्मर लगवाया जा रहा है। नगर की जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed