{"_id":"576440874f1c1be53811cc8b","slug":"clash-in-bsp-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा
deoria
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजनीिततिa
- फोटो : anoop tiwari
सलेमपुर। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की घोषणा करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बसपा की बैठक में जमकर हंगामा किया। दो खेमे में बंटे कार्यकर्ताओं ने जमकर हूटिंग भी की। मामले को बिगड़ता देख जोनल कोआर्डिनेटर ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई। इसके मुख्य अतिथि जोन कोऑर्डिनेटर रामआशीष माथुर रहे। एक सप्ताह पूर्व बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रहे संजय भारती को फेसबुक पर ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हटाकर आनन-फानन में संतोष भारती को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया। इससे बसपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे बैठक में अफरा-तफरी मच गई। मामले को बिगड़ता देख जोन कोऑर्डिनेटर ने कार्यकर्ताओं की सहमति से अध्यक्ष को रखने की बात कही। इस पर कार्यकर्ताओं ने तीन पार्टी नेताओं का नाम दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, मंडल कोऑर्डिनेटर रामनाथ चौहान, रामदरस कुशवाहा, डॉ. दिलीप मिश्र, लोकनाथ तिवारी, आदाब लारी, डिब्लू लारी, फागू प्रसाद, शेषनाथ भाई, रमाकांत भारती, प्रमोद गौतम, अजय सिंह, हरेराम आर्य आदि मौजूद रहे।