फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clash between Kotedars and ration contractors in Collectorate premises

Deoria News: कलक्ट्रेट परिसर में कोटेदारों और राशन ठेकेदारों में झड़प, वीडियो वायरल

Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में विवाद की जानकारी हुई है। मैं अभी जनपद मुख्यालय पर नहीं हूं। आने पर इस बारे में विस्तृत जानकारी लूंगा।

विज्ञापन
Clash between Kotedars and ration contractors in Collectorate premises
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राशन वितरण में घटतौली की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे कोटेदार संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदारों में बृहस्पतिवार की शाम को झड़प हो गई। कोटेदारों ने ठेकेदारों की तरफ से खौलती चाय फेंकने का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की। कलेक्ट्रेट परिसर में ही गाली-गलौज शुरू हो गई। नौबत हाथापाईं तक आ गई।

विज्ञापन


फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की देवरिया इकाई के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि त्रिपाठी ने बताया कि आपूर्ति विभाग, विपणन, ठेकेदार और कोटेदार संगठन को बैठक के लिए बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे डीएम ने बुलाया था। उन्होंने एक घंटे बाद बैठक करने की जानकारी दी। इसके पहले बीते पांच तारीख को बैठक होनी थी, लेकिन वह स्थगित हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि बृहस्पतिवार की शाम को वह संगठन के साथी कोटेदारों के साथ बैठकर डीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी ठेकेदारों का पांच-छह लोगों का ग्रुप आया और कमीशन की बात को लेकर कहासुनी करने लगा। उसी दौरान एक व्यक्ति ने बगल की दुकान से खौलती चाय फेंक दी। इससे दो-तीन कोटेदार झुलस गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया। उनके बीच झड़प के बाद हाथापाई की नौबत आ गई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 को डीएम से मिलकर इस घटना से अवगत कराएंगे। इस घटना से ज्वाइंट कमिश्नर गोरखपुर को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि राशन उठान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
 

यह है पूरा मामला
खाद्यान्न वितरण में घटतौली रोकने के लिए शासन ने अगले माह से सभी राशन दुकानों पर वेइंग मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। कोटेदारों का कहना है कि हम तक जो राशन पहुंचता है उसमें प्रति क्विंटल डेढ़ से 2 किलो की कमी रहती है। वेइंग मशीन लगाने से पूर्व हमें निर्धारित वजन के अनुरूप राशन उपलब्ध कराया जाए। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसी सिलसिले में हम लोग डीएम से मुलाकात करने वाले थे।

जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में विवाद की जानकारी हुई है। मैं अभी जनपद मुख्यालय पर नहीं हूं। आने पर इस बारे में विस्तृत जानकारी लूंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed