{"_id":"6a3eca91d00cb060d80151c7","slug":"cisf-soldiers-funeral-on-ganges-bank-deoria-news-c-208-1-deo1015-185504-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआईएसएफ जवान का गंडक तट पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआईएसएफ जवान का गंडक तट पर हुआ अंतिम संस्कार
Sat, 27 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ जवान का शव दरवाजे पर पहुंचने पर रोते विलखते परिजन,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपार रानी। दनउर गांव के उसरहवा टोला के सीआईएसएफ जवान मनोज कुमार यादव का शव शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव लाया गया।
शव दरवाजे पर पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी सविता देवी, पुत्री प्रियंका व सोनम और दोनों पुत्र विनय व रंजीत दहाड़ मार मार कर रोने लगे। यह देख सबकी आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार गांव के पास स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर कर किया गया।
मनोज की मौत एक दिन पहले रांची में ड्यूटी के दौरान हो गई थी। परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे थे। शव गांव आने पर कर्मकांड के बाद शव यात्रा निकली। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। शव को गांव के पास छोटी गंडक नदी के घाट पर ले जाया गया।
सीआईएसफ वाराणसी एयरपोर्ट यूनिट से आए उप निरीक्षक प्रदीप मौर्या, पुष्पेंद्र अंकित और शव के साथ आए रांची यूनिट के उपनिरीक्षक डीके यादव ने श्रद्धांजलि दी।