{"_id":"57fe78fb4f1c1b762b28e232","slug":"cirque-fated-broker-and-joint-winner-vicky","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में नसीब दलाल और विक्की रहे संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में नसीब दलाल और विक्की रहे संयुक्त विजेता
देवरिया
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो से हाथ मिलवाते पहलवान चंद्रप्रकाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार/देवरिया। दशहरा पर इंदूपुर में बाहर सिंह श्रीनेत दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें 36 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ पहलवान का पुरस्कार नसीब दलाल और गोरखपुर के विक्की यादव को दिया गया। इंदूपुर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा बना रहा।
गोरखपुर गइयांपार के सिकंदर यादव, वाराणसी के राजन राय, बिरवां के श्रवण, सिद्धार्थ, नौकापार के अजय, नंदिनी नगर के राहुल, अविनाश आदि विजेता रहे। अनेक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। छह हजार रुपये के इनामी कुश्ती में हरियाणा के नसीब दलाल और पक्कीबाग गोरखपुर के बीच हुई। 10 मिनट की कुश्ती बराबर रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के कोच चंद्रविजय सिंह को आयोजक मंडल के मंटन सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह, मानवेंद्र सिंह, अंतर्यामी सिंह आदि ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बैतालपुर के रूच्चापार दुर्गा मंदिर परिसर में दंगल प्रतियोगिता हुआ। इसमें देवरिया और गोरखपुर से आए विभिन्न पहलवानों ने हाथ आजमाया।
विज्ञापन
यहां कुल 32 जोड़ कुश्ती हुई। मीठाबेल के दुर्गेश ने लबकनी के हलीम, गौरीबाजार के शिवम ने खरोह के सुनील, मठिया के मनोज ने कालाबन के विकास, मठिया के प्रदीप ने बिरवा के राजन को चित किया।