{"_id":"600c68968ebc3e333a554d64","slug":"cieb-arrested-train-ticket-agent-salempur-news-gkp3820853102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईबी ने रेल टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईबी ने रेल टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
गिरफ्तार टिकट एजेंट के साथ सीआईबी टीम
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईबी ने रेल टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया
भटनी (देवरिया)। सीआईबी भटनी व छपरा की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक टिकट एजेंट को शुक्रवार रात छपरा (बिहार) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान दुकान से मिले प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर और अन्य समान टीम ने जब्त कर लिया। आरोपित करीब चार वर्षों में करोड़ों रुपये का रेल टिकट बना चुका है।
छपरा सीआईबी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह व भटनी प्रभारी संजय कुमार राय को शुक्रवार को मुखबिरों से एक टिकट एजेंट के बारे में जानकारी मिली। संयुक्त टीम ने सूचना पर छपरा (बिहार) के बलियापुर थाना क्षेत्र के देवलखा भट्टी बाजार स्थित कुशवाहा कंप्यूटर संस्थान पर छापा मारा। इसे देख दुकान संचालक दिनेश कुमार सिंह निवासी वार्ड संख्या-6 भट्टी बाजार देवलखा भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दुकान से टीम को 37 फर्जी आईडी, प्रतिबंधित रेडबुल सॉफ्टवेयर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल व 6630 रुपये नकद बरामद हुआ। टीम ने सभी समान जब्त कर आरोपित के विरुद्ध छपरा आरपीएफ में केस दर्ज कराया। आरोपित के कंप्यूटर से कुछ अन्य टिकट एजेंटों का नाम और पता मिला है। सीआईबी प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि छपरा के बनियापुर से एक टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। जांच में कुछ और भी एजेंटों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।