{"_id":"664d242adf40bb420d00eb94","slug":"cib-arrested-rail-ticket-blackmailer-deoria-news-c-208-1-deo1004-126182-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआईबी ने सीएससी संचालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआईबी ने सीएससी संचालक को किया गिरफ्तार
Wed, 22 May 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
केंद्र से जांच में मिले अग्रिम यात्रा के 23 टिकट, प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर
सीआईबी व आरपीएफ कप्तानगंज की संयुक्त टीम ने सीएससी पर मारा छापा
कप्तानगंज आरपीएफ पोस्ट पर केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सीआईबी व आरपीएफ कप्तानगंज की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सीएससी में छापा मारकर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर व टिकट बरामद किया गया। कप्तानगंज आरपीएफ पोस्ट पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार यादव को कुशीनगर जिले के टेकुआटार बाजार स्थित एक सीएससी पर अवैध रेल टिकट का धंधा चलने की शिकायत मिली। वह टीम के साथ कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ टीम के सहयोग से उक्त केंद्र पर छापा मारा। केंद्र से 23 अग्रिम यात्रा के रेल टिकट, प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया। रेलवे ने टिकटों की कीमत करीब 20,000 रुपये बताई है। टीम ने आरोपी केंद्र संचालक रफीउल्लाह निवासी कुरहवा टोला जमुनिया थाना कसया के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
भटनी सीआईबी प्रभारी ने बताया कि छह महीने से सीएससी से अवैध रेल टिकट का धंधा चल रहा था। लगातार शिकायत मिल रही थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इनसेट में
सीएससी की आड़ में कर रहा था रेल टिकट की दलाली
आरोपी रफीउल्लाह अंसारी टेकुआटार बाजार में सीएससी केंद्र चलाता था। इसकी आड़ में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर टिकट की कीमत से दोगुना-तिगुना रुपये लेकर टिकट देता था। किसी को शक न हो, इसके लिए केंद्र के दरवाजे पर लैपटॉप और प्रिंटर रखकर आधार आवेदन, खतौनी निकालने, राशन कार्ड अप्लाई आदि की सुविधा रखी थी।
सीआईबी ने बताया कि दिल्ली, गुजरात व पंजाब आदि शहरों को जाने के लिए एक टिकट पर एक हजार जबकि मुंबई रूट की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट देने के नाम पर दो हजार रुपये वसूलता था। एक महीने पूर्व टिकट की दर को लेकर उसका स्थानीय एक युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद सीआईबी से लोग शिकायत करने लगे।
कार्रवाई करने वाली टीम
सीआईबी प्रभारी भटनी अरविंद कुमार यादव, एसआई अवनीश कुमार राय, अनुराग प्रताप सिंह व आरपीएफ कप्तानगंज के उप निरीक्षक गुलाब सरोज, अजय कुमार राय, इंद्रजीत यादव, महेश सिंह शामिल रहे।