{"_id":"6585cdfad7662a64b30a9cff","slug":"churches-are-being-decorated-preparations-for-christmas-begin-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15638-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सज रहे गिरजाघर, क्रिसमस की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सज रहे गिरजाघर, क्रिसमस की तैयारियां शुरू
Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वायर टीम घर-घर पहुंच प्रभु यीशु के आगमन की दे रही सूचना
मसीही कलीसिया चर्च में मनाया गया प्री क्रिसमस सेलीब्रेशन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
देवरिया। जिले में क्रिसमस पर्व भव्यता के साथ मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। गिरजाघरों में साफ-सफाई, सजावट का कार्य जोरों से चल रहा है। क्वायर टीम अपने गीतों के जरिए मसीही समाज में घर-घर पहुंच प्रभु यीशु के आगमन की सूचना दे रही है।
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के पूर्व ही जिले में गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं शुरू हो चुकी हैं। शहर के जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में शुक्रवार को प्री क्रिसमस सेलीब्रेशन आयोजित हुआ। इसमें प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों ने की। बड़ी संख्या में जुटे साधकों ने हर प्रस्तुति का आनंद लिया और तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मसीही कलीसिया चर्च के पास्टर आर डैनियल ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इस मौके पर परिसर में परंपरागत मेला भी लगेगा। नगरपालिका की ओर से चर्च परिसर की साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही चर्च को झालरों व गुब्बीरों से सजाया जा रहा है। क्वायर टीम में शामिल शीला मोरिस, मंजू, सरोज, जयंती, रन्नो, नमिता अल्फ्रेड, अर्चना अल्फ्रेड, अन्नपूर्णा, अरुण अल्फ्रेड, सिस्टर नीतू, सरिता व अन्य युवा विश्वासियों के घर-घर पहुंच गीतों के जरिए प्रभु के जन्मोत्सव की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
संत पुष्पा चर्च में भी क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्चों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। मसीही समाज के लोग घर-घर जाकर कैरल सिंगिंग के जरिए प्रभु के आगमन की सूचना दे रहे हैं। फादर बेन्नी ने बताया कि 24 दिसंबर की रात 10 बजे से प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा एवं मिस्सा पूजन होगा। भागलपुर स्थित भरोसा घर मिशन चर्च एवं सलेमपुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल परिसर स्थित चर्च को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।