{"_id":"5d1cddb28ebc3e3cbc699730","slug":"chori-bhatni-salempur-news-gkp312542925","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो घरों में चोरी
विज्ञापन
भटनी के मड़पहीं में विखरे सामानों से फिंगर प्रिंट लेती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
एक ही रात दो घरों में चोरी
नकदी और जेवर उठा ले गए चोर
कॉलेज के प्रबंधक और ट्रक चालक के मकान को चोरों ने बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की रात चोर दो घरों में घुसकर नकदी और कीमती आभूषण चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
भटनी थाना क्षेत्र के मड़पहीं गांव निवासी जय प्रकाश यादव गांव स्थित महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। भोर में करीब तीन बजे उनकी बेटी नीलम की नींद खुली। वह नीचे आई तो सभी दरवाजे खुले और सामान बिखरा देख शोर मचाने लगी। नीचे आए परिवार के सदस्य घर की स्थिति देख दंग रह गए। जयप्रकाश के मुताबिक 24 हजार नकद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोर उठा ले गए। आलमारी में रखी रिवाल्वर मेन गेट के दरवाजे पर टंगी था, जबकि आठ कारतूस गायब थे। वहीं चोरों ने बगल के गांव विंदवलिया में भी एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां रहने वाले रमाशंकर यादव ट्रक चालक हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ सलेमपुर में रहते हैं। उनकी मां और दो बहनें घर पर रहती हैं। खाना खाने के बाद सभी छत पर सोने चले गए। सुबह नींद खुलने पर जब नीचे आए तो कमरों में समान बिखरे पड़े थे। जानकारी मिलने पर रमाशंकर भी घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई के लिए रखे गए 20 हजार नकद और करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने गायब हैं। सूचना पर फोरेंसिक टीम के दिलीप पांडेय और सत्येंद्र पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में तीन लोगों के फिंगर प्रिंट मिले हैं। जांच चल रही है। बिंदवलिया निवासी मदन मिश्र और शंकर इंटर कॉलेज में भी ताले तोड़े गए हैं। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।