फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chitpuut dispute between the 54.89% voting

छिटपुुट विवाद के बीच 54.89% मतदान

Sat, 04 Mar 2017 11:33 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 04 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chitpuut dispute between the 54.89% voting
एसएसबीए इंटर कॉलेज बूथ पर युवतियों ने मतदान के बाद खुशी का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। छिटपुुट विवाद के बीच जिले में 54.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। पथरदेवा विधानसभा में सर्वाधिक 60.08 और देवरिया सदर में सबसे कम 56.54 प्रतिशत मतदान हुआ। रामपुर कारखाना, रुद्रपुर और देवरिया सदर विधानसभा में कुछ जगहों पर विवाद हुआ है। ईवीएम में आई गड़बड़ी से कई जगह पर मतदान कुछ देर के लिए रुका रहा।
विज्ञापन


जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरू से ही बूथ पर मतदाता पहुंचने लगे। नौ बजे तक 10.07, 11 बजे तक 23.15, दोपहर एक बजे 36.67, तीन बजे तक 49.72 और शाम पांच बजे तक 58.40 प्रतिशत मतदान हुआ। रामपुर कारखाना के पवक्कलपुर में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने लाठी भांजकर मामले को शांत किया। करीब 45 मिनट तक मतदान रुका रहा। इसी इलाके के गोठा गांव में भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अवधेश सिंह और प्रत्याशी कमलेश शुक्ल के बेटे से पुलिसवालों से बूथ तक गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने प्रत्याशी के बेटे को छोड़कर दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


रुद्रपुर विधानसभा के छितही गांव में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह और भाजपा एजेंट केपी सिंह के बीच नोकझोंक हुई। अखिलेश ने एजेंट केपी सिंह के बूथ के भीतर होने पर आपत्ति जताई तो एजेंट ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को बूथ के भीतर आने पर सवाल खड़ा किया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसी विधानसभा के पचरूखा में वोट डालने को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-एक लोग को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। देवरिया सदर विधानसभा के देवगांव में मतदान के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे के करीब पूर्व ब्लॉक प्रमुख पहलवान सिंह के बेटे व्यास सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने वाले भाजपा विधायक के समर्थक थे। बाद में इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर मारपीट की बात कही जा रही है। भाटपाररानी, सलेमपुर और बरहज विधानसभा में कहीं से विवाद की कोई सूचना नहीं मिली है। गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार छह मतदान केंद्र पर ईवीएम और बीबी पैड में खराबी के कारण मतदान रुका रहा। सर्वाधिक परेशानी विलोपित मतदाता सूची को लेकर हुई।


इसको लेकर मतदाता और मतदान कर्मियों के बीच कहा सुनी की स्थिति उत्पन्न हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद कई स्थानों पर मतदाताओं ने मतदान किया। करमाजीतपुर, सवना लक्ष्मण, भरिया गांव के बैरिया, देवगांव मतदान केंद्र ईवीएम में खराबी आई। उसरी बुजुर्ग के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 93 पर बीबी पैड बदल कर मतदान कराया गया। शुरू में बूथों पर भीड़ जुटी रही, दोपहर बाद सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed