फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children will be treated with entertainment resources

Deoria News: मनोरंजन के संसाधन के साथ होगा बच्चों का इलाज

Sun, 22 Jan 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children will be treated with entertainment resources
मनोरंजन के संसाधन के साथ होगा बच्चों का इलाज
विज्ञापन

देवरिया। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) नए कलेवर में दिखेगा। यहां कुपोषित बच्चों को इलाज के साथ अब मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह केंद्र एमसीएच विंग में संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली गई है। यहां बच्चों के साथ माता को भी निशुल्क भोजन देने व रहने की सुविधा होगी।
सरकार का कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने पर जोर है। इसके लिए योजनाएं चलाई रही हैं और पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के पुराने भवन में केंद्र स्थापित था। भवन टूटने के बाद पीआईसीयू के समीप चल रहा था, जहां पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ. राजेश झा व सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने एनआरसी को बेहतर स्वरूप व संसाधन से लैस करने की योजना बनाई। केंद्र को एमसीएच विंग के तीसरे तले पर एसएनसीयू के समीप शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों का प्रयास रंग लगाया है।
विज्ञापन

यह केंद्र अब आकर्षक दिखेगा। यह संसाधनों से लैस होगा। यहां दस बेड पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए दीवारों पर उनसे संबंधित आकर्षक चित्र लगाए गए हैं। उन्हें संतुलित आहार, विटामिन, मिनिरल पदार्थों का सेवन कराया जाएगा और इलाज किया जाएगा, ताकि बच्चा स्वस्थ हो जाए। बच्चों के साथ मां को भी रहने और भोजन के इंतजाम किए जाएंगे। रविवार को सीएमओ व सीएमएस ने केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अपने हाथों से बेड को भी ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पर कार्टून देखने और खिलौनों की होगी व्यवस्था
पोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों के मन के अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा। उनके मनोरंजन के लिए टीवी लगाया जाएगा, जिस पर कार्टून का प्रसारण होगा। वहीं खेलने के लिए खिलौने भी उपलब्ध होंगे।
केंद्र पर यह है व्यवस्था
दस बेड का वार्ड, चिकित्सक कक्ष, रसोई घर, बाथरूम की व्यवस्था की गई है। वहीं एक प्रतीक्षालय भी बनाया गया है। वार्ड के बाहर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती के मानक, केंद्र के उद्देश्य व सेवा के बारे पोस्टर लगाया गया है। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एचके मिश्रा हैं। यहां डॉ. सृष्टि, डाइटिशियन अनामिका मिश्रा, चार स्टाफ नर्स शशि तिवारी, ब्यूटी मिश्रा, श्वेता चौहान, तृप्ती भारती, केयर टेकर ओमप्रकाश मणि व रसोइया वृज नरायन चौहान की तैनाती की गई है।
दो सप्ताह में बच्चे को स्वस्थ कर घर भेजा जाएगा
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर कुपोषित बच्चों का इलाज किया जाएगा। उन्हें संतुलित आहार, विटामिन, मिनिरल पदार्थों का सेवन कराया जाएगा। दो सप्ताह में बच्चों को स्वस्थ कर और 15 किग्रा वजन बढ़ाकर घर भेजा जाएगा।

पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्देश्य छह वर्ष तक के अति कुपोषिण बच्चों की उचित देखभाल है। बच्चों की शारीरिक एवं मनोसामाजिक वृद्धि को प्रोत्साहित करना, खानपान व उचित देेखभाल में माताओं के व्यवहार में परिवर्तन लाने की क्षमता विकसित करना व समुदाय को पोषण से संबंधित समस्याओं तथा समाधान के प्रति जागरूक करना है। केंद्र पर बच्चों को बेहतर सुविधा और इलाज की व्यवस्था होगी।
- डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed