{"_id":"6a270a865bd4e61be90597be","slug":"chicken-trader-attacked-with-knife-deoria-news-c-208-1-deo1035-183960-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चिकन व्यापारी पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चिकन व्यापारी पर चाकू से हमला
Tue, 09 Jun 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बोलबम चौराहे से दुकान बंद कर घर लौट रहे मुर्गा विक्रेता को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी साहिल शेख ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि बोलबम चौराहे पर उनकी मुर्गे की दुकान है। रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था।
गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर बघौच घाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव का रहने वाला एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें में घेरकर अपशब्द कहते हुए चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी पीठ पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
इस दौरान वह जमीन पर गिर पड़े। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी चाकू लहराते हुए जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने कहा है कि आरोपी एक सप्ताह पहले भी उनके मोबाइल फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार पर चाकू से हमले की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।