फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cheque and approval letter distributed

प्रदेश सरकार की चार वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों में बांटे चेक व स्वीकृति पत्र

Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
cheque and approval letter distributed
प्रदेश सरकार की चार वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों में बांटे चेक व स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर टाउनहाल ऑडिटोरियम में शुक्रवार को विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विधानसभा वार चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृत तीन करोड़ 26 लाख का चेक समूह की महिलाओं को दिया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि चार वर्ष में सभी को स्वस्थ रखने, आत्मसंतुष्टि का भाव विकसित करने का कार्य हुआ है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों के कल्याण व उत्थान का कार्य किया गया। कोरोना काल में आर्थिक कमी के बावजूद जनहित के लिए बजट बढ़ाकर प्रस्तुत किया गया। इस जिले का भी बजट बढ़ा है। अब उत्तर प्रदेश शांति प्रदेश बन रहा है।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन से जनपद में हुए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि सरकार ने कानून व्यवस्था के लिए जो योजनाएं संचालित कीं, उसका सकारात्मक परिणाम आया है। जिले में दो नए थाने बने हैं तथा सलेमपुर में एक महिला रिपोर्टिंग चौकी खोली गई है। महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर दूर नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस कर्मियों के आवासीय व्यवस्था के लिये 13 मंजिला बिल्डिंग भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सफलता का तात्पर्य है कि जनता से जो वादे किए गए थे, उसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने कहा कि यह सरकार माफिया शब्द पर पूर्णत: विराम लगाने का कार्य की है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार अग्रसर है। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां, निर्णय व उपलब्धियां आमजन के उत्थान एवं अन्त्योदय की आवधारणा पर आधारित हैं। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एडीएम प्रशासन कुवर पंकज ने प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कृषि, उद्यान, चिकित्सा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, समाज कल्याण एवं संबंधित विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, परियोजना निदेशक डीआरडीएए, पीओ डूडा, बेसिक शिक्षा, ईओ नगरपालिका आदि विभागों की स्टॉल लगाई गई।

समूह की महिलाओं को दिया गया चेक
स्वत: रोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की रीमा, अंजली सिंह, ममता, कृष्णावती, राजमती, कृति रानी मिश्रा, किरन राव, चंद्रावती, पार्वती, बिंदु, आशा, बब्बी देवी को स्वीकृत धनराशि तीन करोड 26 लाख का चेक मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 श्रमिकों एवं ओडीओपी के उद्यमियों को टूल किट्स व प्रमाण पत्र दिया गया। श्रम विभाग की संचालित योजनाओं के तहत श्रमिकों को साइकिल दिया गया। दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से चार दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व दो को स्मार्ट क्रेन दिया गया। निराश्रित एकल महिला पेंशन योजना के तहत 13 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, विधायक रामपुर कारखाना कमलेश शुक्ला, सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, संजय तिवारी, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, पीडी संजय पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा बीके मिश्र, डीडीएजी डा एके मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed